UP Board 10th 12th Time Table 2021 : यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का नया टाइम टेबल
up board time table 2021
UP Board 10th 12th Time Table 2021 : पंचायत चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद ( यूपी बोर्ड ) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के टाइम टेबल में बदलाव किया है। नई यूपी बोर्ड डेटशीट ( UP Board High School Inter New Date Sheet 2021 ) के मुताबिक हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं अब 8 मई 2021 से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 24 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं। हाई स्कूल की परीक्षाएं 25 मई 2021 तक चलेंगी, जबकि इंटर की परीक्षा 28 मई 2021 को समाप्त होगी। परीक्षाएं पहले की तरह दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11.15 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
UP Board Time Table 2021 UP Board Date Sheet 2021 - क्लिक कर देखें यूपी बोर्ड परीक्षा की नई डेटशीट यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board High School Date Sheet 2021 )
8 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - हिन्दी, प्रांरभिक हिन्दी
10 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत गायन
11 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गृह विज्ञान
12 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - चित्रकला, रंजनकला
12 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - कंप्यूटर
13 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - संस्कृत
13 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत वादन
17 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - अंग्रेजी
18 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - वाणिज्य
19 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - सामाजिक ज्ञान
20 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - कृषि
20 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल्स, आईटी, आईटीईएस, हेल्थ केयर
22 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - विज्ञान
25 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गणित
यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें - ( UP Board Inter 12th Date Sheet 2021 )
8 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - हिंदी, सामान्य हिन्दी
11 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - बहीखाता तथा लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए), भूगोल
12 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - व्यापारिक संगठन और पत्र व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए), गृह विज्ञान
13 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल (वाणिज्य वर्ग के लिए)
17 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र
18 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अंग्रेजी
20 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गणित , प्रारंभिक सांख्यकी (वाणिज्य वर्ग के लिए)
20 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - रसायन विज्ञान, इतिहास
22 मई - (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र
22 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -जीव विज्ञान और गणित
24 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - समाजशास्त्र
25 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए),
25 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान
27 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - - संस्कृत
28 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - नागरिक शास्त्र
UP Board Time Table 2021 UP Board Date Sheet 2021 - क्लिक कर देखें यूपी बोर्ड परीक्षा की नई डेटशीट
इस वर्ष पिछली बार से लगभग सात हजार परीक्षार्थी कम पंजीकृत हुए हैं। इस बार 56,03,813 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। दोनों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 छात्र और 24,56,020 छात्राएं शामिल होंगे। पिछले वर्ष 56,10,819 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इस वर्ष हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या घटी है। पिछले वर्ष 30,24,480 परीक्षार्थी हाईस्कूल में पंजीकृत हुए थे। वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 परीक्षार्थी थे, इसके मुकाबले इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।
इस बार शामिल होंगे 56,03,813 परीक्षार्थी
परीक्षा कुल परीक्षार्थी छात्र/छात्राएं
हाईस्कूल- 29,94,312 16,74,022/13,20,290
इंटरमीडिएट-26,09,501 14,73,771/11,35,730
इस बार भी कड़ी होगी निगरानी
- सीसीटीवी व वायस रिकार्डरयुक्त कैमरे से लैस होंगे परीक्षा कक्ष
- लाइव फीडिंग यानी लखनऊ से देखा जा सकेगा किसी भी जिले का परीक्षा कक्ष
- चार रंग की क्रमांकयुक्त कॉपियां भेजी जाएंगी
- संवेदनशील 10 जिलों में सिली हुई कॉपियां दी जाएंगी
- हर जिले व राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम
- एसटीएफ व एलआईयू की ली जाएगी मदद
yadi aap sabhi ko jankari acchi lagi ho to page per comment jarur kre pura study 📚✏.
kerne ke liye thanks everyone
esi parkar ki jankari pane ke liye fallow kare
nice
ReplyDeletetime table change
ReplyDelete